Search
Close this search box.

ईरान युद्ध के बीच एलपीजी संकट: सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों को डबल सिलेंडर सुविधाई

ईरान युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने से भारत सहित कई देशों में एलपीजी संकट की स्थिति बनने लगी है। इस चुनौती से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने अहम कदम उठाते हुए प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। सरकार ने 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की आपूर्ति दोगुनी करने का निर्णय लिया है, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे एलपीजी के विकल्प के रूप में पीएनजी कनेक्शन अपनाएं, ताकि गैस की उपलब्धता को संतुलित किया जा सके। सरकार का कहना है कि इस फैसले से आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव कम होगा और जरूरतमंद वर्ग तक गैस की पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें