गाजीपुर । गाज़ीपुर में पुलिस विभाग के लिए गौरव का क्षण रहा, जब पुलिस अधीक्षक द्वारा उपनिरीक्षक बालेंद्र कुमार यादव को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया। इस अवसर पर एसपी ने स्वयं उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति उनकी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है।
पुलिस अधीक्षक ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए जनता की सेवा में और अधिक समर्पण, ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भरोसा जताया कि निरीक्षक बनने के बाद भी बालेंद्र कुमार यादव अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस सम्मान से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है और साथियों ने भी उन्हें बधाई दी।
उमेश यादव रिपोर्टिंग गाजीपुर।









