Search
Close this search box.

भाजपा में शामिल हुए महंथ यादव व श्रवण यादव, संगठन को मिलेगी मजबूती: परमेश्वर गिरि

बलिया। 8 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विकासपरक सोच से प्रभावित होकर ग्राम भगवानपुर के प्रतिष्ठित समाजसेवी महंथ यादव एवं श्रवण यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भूमि विकास बैंक के चेयरमैन परमेश्वर गिरि ने पार्टी में शामिल कराया।

इस मौके पर परमेश्वर गिरि ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नेताओं के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा तथा क्षेत्र में भाजपा का जनाधार बढ़ेगा।

महंथ यादव और श्रवण यादव ने कहा कि वे भाजपा की विचारधारा, राष्ट्रवाद और सेवा भाव से प्रेरित होकर पार्टी से जुड़े हैं और पूरी निष्ठा के साथ संगठन को सशक्त करेंगे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

आनंद मोहन मिश्रा ब्यूरो बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें