Search
Close this search box.

अमर शहीद मंगल पांडेय को बलिया में श्रद्धांजलि, प्रभात फेरी व गोष्ठी में युवाओं को उनके आदर्श अपनाने का संदेश

बलिया । में 1857 की क्रांति के प्रथम वीर शहीद मंगल पांडेय के शहादत दिवस पर बुधवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहर के कदम चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सुबह सात बजे सरस्वती शिशु मंदिर भृगु आश्रम, पार्वती शिक्षा निकेतन, शिव बाबा शिक्षा निकेतन तथा भृगु शिक्षण संस्थान के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। बच्चों ने शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए “मंगल पांडेय अमर रहें” के नारे लगाए, जिससे पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना गूंज उठी।

इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने मंगल पांडेय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने बंगाल के बैरकपुर छावनी में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह कर स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी। उनके इस साहसिक कदम से देशवासियों में अंग्रेजों के खिलाफ एकजुटता आई।

कार्यक्रम में शहीद मंगल पांडेय स्मारक समिति के अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी, मंत्री राजकुमार पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार, पत्रकार और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें