Search
Close this search box.

बलिया में आंगनबाड़ी सहायिका चयन प्रक्रिया पारदर्शी, लाइव सत्यापन से बढ़ा विश्वास और निष्पक्षता सुनिश्चित

बलिया । जनपद में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। शिकायतों और संभावित आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए 8 अप्रैल 2026 को विकास खंड मुरलीछपरा, सीयर और चिलकहर की आवेदिकाओं को गंगा ऑडिटोरियम हॉल में बुलाया गया।

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और बड़ी संख्या में अभ्यर्थिनियां शामिल हुईं।कार्यक्रम की शुरुआत में चयन मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद आवेदनों का लाइव प्रस्तुतीकरण कर केंद्रवार पात्र अभ्यर्थियों की सूची सार्वजनिक की गई।

इस दौरान उठी आपत्तियों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी।जानकारी के अनुसार मुरलीछपरा में 56, सीयर में 67 और चिलकहर में 69 अभ्यर्थिनियां पात्र पाई गईं। हालांकि कुछ केंद्रों पर चयन फिलहाल रोका गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अभिलेखों के सत्यापन और जांच के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा, जिससे योग्य अभ्यर्थियों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित हो सके।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें