Search
Close this search box.

बलिया में ट्यूबेल टेक्निकल एसोसिएशन का धरना, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बढ़ा आक्रोश

बलिया । जिले में ट्यूबेल टेक्निकल एसोसिएशन ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नलकूप खण्ड सिविल लाइन-2 कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि कई बार अधिशासी अभियन्ता को पत्राचार करने के बावजूद उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे आक्रोश बढ़ गया है।

वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर अन्य कर्मचारी संगठनों को भी जोड़ा जाएगा। धरना सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभय नारायण मिश्र ने की, जबकि संचालन खण्डीय सचिव राज कुमार राव ने किया। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित।

संजय संजय रिपोर्टिंग बलिया उत्तर-प्रदेश।

Leave a Comment

और पढ़ें