लखनऊ । उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक जवाहर भवन में राष्ट्रीय महामंत्री किशन लाल यादव एवं प्रांतीय अध्यक्ष रामलाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पंचायती राज, स्वास्थ्य, आयुष, खाद एवं रसद, लोक निर्माण विभाग, भूगर्भ जल, स्थानीय निकाय, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पशुपालन, सिंचाई, नलकूप चालक संघ, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी संगठनों ने सर्वसम्मति से 20 एवं 21 अगस्त 2026 को महासंघ का अधिवेशन एवं चुनाव कराने का निर्णय लिया।
बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष रामलाल यादव ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया और आगामी चुनाव को लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संदीप कुमार पांडे, मीना सिंह, देवेंद्र कुमार यादव, यूं पी सिंह, मयंक सिंह, लल्लन, गौरव उपाध्याय, बसंत लाल गौतम, दिग्विजय नाथ पांडे, धीरेंद्र बहादुर सिंह, रेखा पाल, विकास प्रजापति, उमा सिंह, राजू भारती, राम किशन सहित अनेक पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, कर्मचारी हितों की रक्षा तथा महासंघ की आगामी कार्ययोजना पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का समापन संगठनात्मक एकता और सफल अधिवेशन के संकल्प के साथ हुआ।





