चन्दौली ।शहर में ,,द स्टाइल मिल एग्जीबिशन” का शुभारंभ आज बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों पूजा दीक्षित, रेखा रस्तोगी एवं मीना सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले का संचालन कर रहीं साक्षी, अदिति और सौम्या ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में कुल 40 स्टॉल लगाए गए हैं।

इन स्टॉल्स में वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता सहित विभिन्न शहरों से आए विक्रेताओं ने अपने उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन किया है। एग्जीबिशन में बच्चों के सामान, होम डेकोरेशन आइटम, आकर्षक बेडशीट, सिल्वर ज्वैलरी तथा सिल्वर गिफ्ट आइटमों का विशेष संग्रह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मेले में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बीएनआई के डायरेक्टर आयुष नसरिया एवं आंचल नसरिया ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को सशक्त मंच प्रदान करते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।
उन्होंने “स्टाइल मिल” जैसे आयोजनों को महिलाओं के लिए संजीवनी बताया। आने वाले दिनों में भी यहां भारी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है।
संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।









