Search
Close this search box.

जयपुर में इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में यूपी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, विनायक पटेल बने चैंपियन

जयपुर। 10, 11 और 12 अप्रैल को जयपुर, राजस्थान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन किया।

चंदौली जनपद के ग्राम हमीदपुर, पोस्ट बसंत नगर निवासी विनायक पटेल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया। खास बात यह रही कि उन्होंने फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया के खिलाड़ी को हराकर इंटरनेशनल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

वहीं, मिर्जापुर जिले के पुरैनी निवासी प्रीति पाल, पुत्री सुरेंद्र पाल ने भी इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।

दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता पर उनके परिवार, कोच और क्षेत्रवासियों ने गर्व जताया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष और मेहनत का परिणाम है, बल्कि उत्तर प्रदेश के खेल प्रतिभाओं की क्षमता को भी दर्शाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें