Search
Close this search box.

सिकन्दरपुर दियारा में तेंदुओं का आतंक, ग्रामीणों में भय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

बलिया । जनपद के सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के दियारा इलाकों में तेंदुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे तटवर्ती गांवों के ग्रामीण, किसान और पशुपालक गहरे भय में जी रहे हैं। लोगों को आशंका है कि ये तेंदुए कभी भी हमला कर जान-माल का नुकसान कर सकते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से लगभग आधा दर्जन तेंदुए नदी के बीच बने रेतीले क्षेत्र में खुलेआम घूमते देखे जा रहे हैं। इनमें नर, मादा और उनके शावक भी शामिल हैं, जो नीलगाय समेत अन्य जानवरों का शिकार कर रहे हैं।

सीसोटार गांव निवासी रविन्द्र उर्फ धूमा चौधरी ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं अशोक राय के अनुसार, तेंदुए नरकट के घने झुंडों में छिपे रहते हैं और रात के समय अधिक सक्रिय होते हैं। ग्रामीणों में व्याप्त दहशत को देखते हुए प्रशासन से जल्द राहत की मांग की जा रही है।

रिपोर्टिंग संजय सिंह बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें