वाराणसी । शहर के वस्त्र प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बनारसी साड़ियों की समृद्ध विरासत को समर्पित नया प्रतिष्ठान “श्याम कुंज सारीज” का भव्य उद्घाटन 19 अप्रैल 2026, रविवार को प्रातः 11:00 बजे चौक, वाराणसी स्थित शोरूम में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंडित चंद्रमौली उपाध्याय एवं भरत सर्राफ की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इस प्रतिष्ठान में ग्राहकों को शुद्ध बनारसी सिल्क, तनछुई, जामदानी, कटवर्क तथा नवीनतम डिजाइनर साड़ियों का आकर्षक और विस्तृत संग्रह एक ही स्थान पर मिलेगा। इसके साथ ही लहंगा, लेडीज सूट, कुर्ती, चादर, दोहर और दुपट्टा सहित हर वर्ग के लिए 200 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की साड़ियों की रेंज उपलब्ध रहेगी।
संस्थापक अरविंद जैन ने बताया कि उनका उद्देश्य बनारस की पारंपरिक बुनकर कला को सम्मान देना और ग्राहकों को उचित मूल्य पर असली बनारसी साड़ियां उपलब्ध कराना है। सह-संस्थापक सुजीत केसरी के अनुसार, उद्घाटन के पहले सप्ताह तक प्रत्येक खरीद पर आकर्षक उपहार योजना भी रहेगी। निदेशक अनंत जैन व अखिल केशरी ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।








