Search
Close this search box.

रोहनिया में बूथ अभियान तेज, कार्यकर्ताओं ने अध्यक्षों का सम्मान कर संगठन मजबूती का दिया संदेश

“आओ चलें बूथ की ओर” अभियान के तहत आज 18 अप्रैल 2026 को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता देखने को मिली। न्याय पंचायत स्तर पर पोलिंग प्रभारी एवं बूथ संख्या 121, 122, 149, 354 और 355 के बूथ अध्यक्षों के घर-घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने, मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा आगामी चुनावों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम में राम श्रृंगार पटेल, शशि पटेल, बच्चे लाल, कैलाश पटेल एवं प्रमोद सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर बूथ अध्यक्षों के योगदान की सराहना की और उन्हें संगठन की रीढ़ बताते हुए उनके मनोबल को बढ़ाया। इस पहल से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और बूथ स्तर पर एकजुटता को बल मिला।

Leave a Comment

और पढ़ें