वाराणसी: हरहुआ क्षेत्र स्थित SHEAT Public School के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
इस वर्ष विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के टॉपर्स में अर्श श्रेष्ठ ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अर्चित सिंह ने 94 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि साक्षी ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर अपना स्थान बनाया।
इसके अलावा अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में स्मृति सिंह (91.6%), अदिति सिंह (91%), आर्य मनीष त्रिपाठी (90.6%), प्रगति शर्मा (90.6%), यशस्वी राय (90.4%) एवं उत्कर्ष दुबे (90%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि विद्यालय आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।










