Search
Close this search box.

वर्ल्ड हेरिटेज डे पर छात्रों को रेलवे की ऐतिहासिक धरोहरों से कराया गया रूबरू, जागरूकता कार्यक्रम में इतिहास, तकनीक और संरक्षण का मिला अनूठा संगम

चन्दौली । के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में वर्ल्ड हेरिटेज डे के अवसर पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में रामकृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को रेलवे की ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया गया। न्यू ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को करीब एक सदी पुराने फुट ओवर ब्रिज (FOB) सहित अन्य महत्वपूर्ण संरचनाओं के इतिहास, निर्माण तकनीक और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों में इतिहास को जानने की उत्सुकता साफ नजर आई और उन्होंने इसे एक जीवंत अनुभव के रूप में महसूस किया।विशेषज्ञों ने सरल भाषा में ऐतिहासिक तथ्यों को साझा करते हुए धरोहर संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया और नई पीढ़ी को इसके प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शिक्षकों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं रेलवे अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे आयोजन और अधिक प्रभावी बना। इस अवसर पर छात्रों ने न केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व महसूस किया, बल्कि उसके संरक्षण का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ना और उन्हें ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति संवेदनशील बनाना रहा, जो पूरी तरह सफल होता नजर आया।

सजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें