Search
Close this search box.

42दिनों से लापता 76 वर्षीय वृद्ध का नहीं चला कोई सुराग, परिजनों की बढ़ी चिंता; पुलिस से तेज तलाश की मांग, गांव में चर्चा का विषय बना मामला

बलिया । जनपद के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुर गांव से 76 वर्षीय राम इकबाल चौहान के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। 12 मार्च 2026 की रात भोजन करने के बाद डेरा पर सोने की बात कहकर घर से निकले वृद्ध अब तक वापस नहीं लौटे हैं। परिजनों ने गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में हर संभव जगह उनकी तलाश की, लेकिन 42 दिन बीत जाने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

वृद्ध के अचानक लापता होने से परिवार गहरे तनाव में है और अनहोनी की आशंका जता रहा है। परिजनों ने अगले ही दिन स्थानीय थाने में तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू करने का आश्वासन दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

गांव और आसपास के क्षेत्रों में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजनों ने प्रशासन से अपील की है कि खोजबीन में तेजी लाई जाए, ताकि वृद्ध का जल्द से जल्द पता चल सके और परिवार को राहत मिल सके।

Leave a Comment

और पढ़ें