Search
Close this search box.

देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का स्वर्णिम इतिहास

देव पब्लिक स्कूल ने इस वर्ष कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए शत-प्रतिशत सफलता का कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय की प्रिंसिपल अंकिता सिंह ने गर्व के साथ बताया कि सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है और किसी को भी असफलता या कंपार्टमेंट का सामना नहीं करना पड़ा। विशेष रूप से लगभग 80 प्रतिशत विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास का प्रतिफल बताया है। इस अवसर पर डायरेक्टर उमेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य केवल अच्छे परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है।

विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और संस्थान का नाम ऊंचा करते रहेंगे।

रिपोर्टिंग अनुप कुमार।

Leave a Comment

और पढ़ें