Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री Narendra Modi का काशी दौरा: 14 किमी लंबा रोड शो, 40 हजार महिलाओं से संवाद और बाबा विश्वनाथ के दर्शन की तैयारी

वाराणसी । में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दो दिवसीय दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 28 अप्रैल को शाम 4 बजे काशी पहुंचकर प्रधानमंत्री बरेका ग्राउंड में लगभग 40 हजार महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे, जो इस कार्यक्रम की विशेष आकर्षण होगा।

इसके बाद वे रात्रि विश्राम बरेका गेस्ट हाउस में करेंगे। अगले दिन 29 अप्रैल की सुबह 8 बजे प्रधानमंत्री डीएलडब्ल्यू से निकलकर लहरतारा, पुलिस लाइन, चौकाघाट, लहुराबीर और मैदागिन होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे, जहां वे बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे।

इस दौरान लगभग 14 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो आयोजित होगा, जिसे अब तक का सबसे लंबा रोड शो बताया जा रहा है। भाजपा संगठन ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है।

खास बात यह है कि रोड शो के दौरान पांच प्रमुख स्थानों पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपने की योजना है, जिससे महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें