बलिया । जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दिनांक 26 अप्रैल 2026 को थाना रेवती क्षेत्र अंतर्गत छेड़ी पुलिया पर बने नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सहायता केन्द्र क्षेत्र की जनता को त्वरित सुरक्षा और सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस पुलिस सहायता केन्द्र पर 24 घंटे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगे। साथ ही, आसपास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी पुलिस बल सक्रिय रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी, पीआरओ उ0नि0 कौशल कुमार पाठक, थानाध्यक्ष रेवती अनुपम जायसवाल सहित कई गणमान्य नागरिक और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सुरक्षा व्यवस्था के लिए लाभकारी बताया।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।








