Search
Close this search box.

वाराणसी में “रानीशा वाराणसी” का भव्य शुभारंभ, अब एक ही छत के नीचे मिलेगा प्रीमियम सिल्वर ज्वेलरी और निवेश का भरोसेमंद विकल्प

वाराणसी । सिगरा क्षेत्र स्थित IP Sigra Shopping Mall में “रानीशा वाराणसी (Ranishaa Varanasi) – अवाना वेंचर्स की इकाई” का भव्य शुभारंभ शुक्रवार 2 मई को हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग, व्यापारी एवं ज्वेलरी प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता शौर्य अग्रवाल ने बताया कि “रानीशा वाराणसी” का उद्देश्य वाराणसी में प्रीमियम सिल्वर ज्वेलरी, गिफ्टिंग और निवेश के क्षेत्र में ग्राहकों को विश्वसनीय एवं आधुनिक विकल्प उपलब्ध कराना है।

शोरूम में 92.5 प्रतिशत शुद्धता वाली स्टर्लिंग सिल्वर ज्वेलरी उपलब्ध है, जिस पर 925 हॉलमार्क स्टैम्पिंग गुणवत्ता और भरोसे की पहचान होगी। यहां पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक डिजाइनों का शानदार संगम देखने को मिलेगा। ग्राहकों के लिए ब्राइडल, डेली वियर, ऑक्सीडाइज्ड, कंटेम्परेरी और टेंपल ज्वेलरी के साथ पुरुषों एवं बच्चों के लिए विशेष कलेक्शन भी तैयार किए गए हैं।

इसके अलावा 999.9 शुद्ध सिल्वर कॉइन्स, निवेश उत्पाद, प्रीमियम सिल्वर बर्तन, रत्न जड़ित ज्वेलरी तथा कॉर्पोरेट और कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स भी यहां उपलब्ध रहेंगे। त्योहारों, विवाह समारोहों और विशेष अवसरों के लिए एक्सक्लूसिव रिटर्न गिफ्ट्स भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

शौर्य अग्रवाल ने कहा कि “सिल्वर अब केवल आभूषण नहीं बल्कि सुरक्षित निवेश का भी मजबूत माध्यम बन रहा है और हमारा प्रयास ग्राहकों को दोनों सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।”

Leave a Comment

और पढ़ें