Search
Close this search box.

सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, संयुक्त कार्रवाई में एक सिपाही घायल

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में चर्चित सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी।

मुठभेड़ के दौरान असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम का एक सिपाही भी घायल हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है।

पूरे ऑपरेशन की निगरानी डीसीपी Dhaval Jaiswal की टीम ने की। पुलिस का कहना है कि आरोपी गंभीर आपराधिक घटनाओं में वांछित था और सूर्या हत्याकांड में उसकी मुख्य भूमिका सामने आई थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें