वाराणसी । में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संगठित अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो मैट्रिमोनियल वेबसाइटों के माध्यम से महिलाओं को निशाना बनाकर लाखों रुपये की ठगी करता था। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत दो शातिर साइबर अपराधियों को बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार किया है। यह मामला 13 मार्च 2026 को सामने आया था, जब एक महिला ने साइबर क्राइम थाना वाराणसी में शिकायत दर्ज कराई कि मैट्रिमोनियल साइट पर संपर्क करने वाले व्यक्ति ने खुद को विदेश में रहने वाला बड़ा व्यवसायी बताया और विश्वास जीतने के बाद महंगे उपहार एवं विदेशी कूरियर भेजने का झांसा दिया। बाद में फर्जी कस्टम, जीएसटी और ड्रग्स अधिकारी बनकर विभिन्न शुल्कों के नाम पर उससे बड़ी रकम वसूल ली गई।

पुलिस की तकनीकी जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाता था और फिर कूरियर क्लीयरेंस, टैक्स एवं अन्य शुल्कों के नाम पर ठगी करता था। ठगी की रकम को म्यूल बैंक खातों के जरिए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर नकदी में बदला जाता था। जांच में सैकड़ों फर्जी बैंक खातों के इस्तेमाल की बात सामने आई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी









