Search
Close this search box.

संत कबीर अकादमी की 10 दिवसीय कार्यशाला में बच्चों ने सीखे भजन और निर्गुण गायन के स्वर

मिर्जापुर । संत कबीर अकादमी मगहर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, परसिया (मिर्जापुर) में आयोजित 10 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला का चौथा दिन उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए शिक्षा, संस्कृति और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यशाला के चौथे दिन बच्चों को भजन गायन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षिका डॉ. जाह्नवी पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संगीत की विधा, विशेष रूप से निर्गुण स्वर एवं गीतों की जानकारी प्रदान की। हारमोनियम पर प्रदीप तथा ढोलक पर कुश ने संगत कर प्रशिक्षण को प्रभावी बनाया।

कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी विद्यार्थी पूरे मनोयोग और उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करते दिखाई दिए। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में सांस्कृतिक चेतना, संगीत के प्रति रुचि तथा भारतीय लोक एवं संत परंपरा के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दूबे, प्रवक्ता अभिषेक मिश्र सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बसंत कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें