Search
Close this search box.

पोखरी पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन, अतिक्रमण हटाने की उठाई मांग

बलिया । रसड़ा ब्लॉक क्षेत्र के छितौनी गांव स्थित सार्वजनिक पोखरी की भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रवि कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए पोखरी को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की पोखरी, जिसकी अराजी संख्या 275 तथा रकबा 0.081 हेक्टेयर है, पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। इससे जल निकासी की व्यवस्था प्रभावित हो रही है और गांववासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।

नागेंद्र कुमार सिंह, लालजी प्रसाद, उपेंद्र, हरिवंश, जितेंद्र राजभर, रमेश राजभर तथा रामबिलास समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पोखरी से अवैध कब्जा शीघ्र नहीं हटाया गया तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पोखरी को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग दोहराई।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें