Search
Close this search box.

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : बलिया में 150 से अधिक युवाओं ने लिया संकल्प

बलिया । 27 जुलाई 2026। मेरा युवा भारत (MY Bharat), बलिया के तत्वावधान में श्री मुरली मनोहर टाउन पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के राजेंद्र सभागार में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, सकारात्मक एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में 150 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दयालानंद राय रहे, जबकि संयोजन जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, बलिया रवि कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान नारा लेखन, पेंटिंग, भाषण, कविता लेखन, लघु फिल्म, नुक्कड़ नाटक, सामूहिक नृत्य एवं सामूहिक गीत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

नारा लेखन में अंकित कुमार यादव, पेंटिंग में हरी गुप्ता, भाषण में अंजली गुप्ता और कविता लेखन में श्रेया पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लघु फिल्म में मुस्कान गुप्ता, नुक्कड़ नाटक में टीम संकल्प, सामूहिक नृत्य में लक्ष्मी ग्रुप तथा सामूहिक गीत में द क्लासिकल ग्रुप विजेता रहे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि नशे से दूर रहकर युवा सशक्त एवं विकसित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अंत में सभी ने नशामुक्त भारत की शपथ ली।

Leave a Comment

और पढ़ें