Search
Close this search box.

ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री को मिला छूटा बैग, आरपीएफ मऊ की सराहनीय पहल

वाराणसी । 23 जून 2026 मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल संपत्ति की सुरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर अंकुश तथा मानव तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मऊ द्वारा “ऑपरेशन अमानत” के अंतर्गत एक यात्री का ट्रेन में छूटा सामान सुरक्षित वापस कर ईमानदारी और तत्परता का परिचय दिया गया। 22 जून 2026 को सहायक उप निरीक्षक राम नयन सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सुमित कुमार सिंह, निवासी जिला सिवान (बिहार), पोस्ट पर पहुंचे और बताया कि वह गाड़ी संख्या 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस से दुरौंधा से जीरादेई तक यात्रा कर रहे थे। जीरादेई स्टेशन पर उतरने के बाद उनका ग्रे रंग का पिट्ठू बैग ट्रेन में ही छूट गया था।

आरपीएफ मऊ ने यात्री के आधार कार्ड एवं जनरल टिकट का सत्यापन करने के बाद सुरक्षित रखे गए बैग को उन्हें सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर सुमित कुमार सिंह ने रेलवे प्रशासन एवं रेलवे सुरक्षा बल का आभार व्यक्त करते हुए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। यह कार्य यात्रियों के प्रति आरपीएफ की संवेदनशीलता और सेवा भावना को दर्शाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें