Search
Close this search box.

आनंद विहार–मऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

वाराणसी । 23 जून 2026 रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 14056/14055 आनंद विहार टर्मिनस–मऊ–आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित संचालन की घोषणा की है। इस ट्रेन का शुभारंभ 19 जून को उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में किया गया था। अब 14056 आनंद विहार टर्मिनस–मऊ एक्सप्रेस 24 जून 2026 से प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 3 बजे रवाना होगी और कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, जंघई, जौनपुर, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़ तथा मुहम्मदाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 5:45 बजे मऊ पहुंचेगी।

वापसी में 14055 मऊ–आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 25 जून 2026 से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 10:30 बजे मऊ से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन सुबह 3 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, एसी-3, एसी-2 तथा एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे। इस नई सेवा से पूर्वांचल और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें