Search
Close this search box.

महमूरगंज में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जाम से लोग परेशान

वाराणसी । के महमूरगंज क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति और यातायात नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था न होने के कारण सड़कें घंटों जाम की चपेट में रहीं। सबसे अधिक समस्या ऑटो और टोटो चालकों की मनमानी के चलते उत्पन्न हो रही है, जो सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े कर रहे हैं और नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे आए दिन जाम लग रहा है। जाम में फंसे राहगीरों, छात्रों, कर्मचारियों और मरीजों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और यातायात विभाग से मांग की है कि महमूरगंज में नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए तथा अवैध पार्किंग और नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो-टोटो चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो समस्या और गंभीर हो सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें