Search
Close this search box.

डीजल शेड डीडीयू को मिला पूर्व मध्य रेल का ‘सर्वश्रेष्ठ डीजल लोको शेड’ शील्ड

चन्दौली। /डीडीयू नगर पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के डीजल शेड, डीडीयू को वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं लोकोमोटिव अनुरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्व मध्य रेल का प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ डीजल लोको शेड’ शील्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान 7 अगस्त 2026 को पाटलिपुत्र रेल परिसर, दीघा, पटना स्थित आम्रपाली प्रेक्षागृह में आयोजित 71वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह में मिला।

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने यह शील्ड डीजल शेड, डीडीयू की ओर से वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता/डीजल मंजय कुमार सिंह को प्रदान किया। शेड को यह सम्मान लोकोमोटिव की बेहतर उपलब्धता, विश्वसनीयता, अनुरक्षण गुणवत्ता और कार्यकुशलता के लिए मिला है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में शेड को ISO 9001:2015, ISO 14001:2015, ISO 45001:2018 और ISO 50001:2018 के तहत IMS प्रमाणन प्राप्त हुआ। साथ ही इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के Major Schedule (TOH एवं IOH) के निष्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में 48 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।

इस उपलब्धि पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष है। उन्होंने भविष्य में भी सुरक्षित, सुचारु और विश्वसनीय रेल परिचालन में योगदान जारी रखने का संकल्प लिया।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें