Search
Close this search box.

रेवती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण व दुष्कर्म के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

बलिया । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रेवती पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपहरण एवं दुष्कर्म से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थाना रेवती के उपनिरीक्षक सचिन सरोज अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लगे थे। इसी दौरान वर्ष 2025 के एक मामले में वांछित अभियुक्त अखिलेश कुमार (20 वर्ष), निवासी उजियार भरौली, थाना नरही, को खेदन चौराहा गायघाट के पास से गिरफ्तार किया गया।

वहीं वर्ष 2026 में दर्ज दूसरे मामले में वांछित अभियुक्त बुन्नू उर्फ अभिषेक कुमार साहनी (19 वर्ष), निवासी वार्ड संख्या 4, कस्बा रेवती, को दिमागी चट्टी के निकट से गिरफ्तार किया गया।दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सचिन सरोज, कांस्टेबल अजय चौधरी, अंकित सिंह तथा शिवशंकर जायसवाल शामिल रहे।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें