Search
Close this search box.

सम्मिट बिल्डिंग से निकले युवकों का सड़क पर हंगामा, युवती से छेड़छाड़ के आरोप में एक हिरासत में

लखनऊ । गोमती नगर स्थित सम्मिट बिल्डिंग से पार्टी कर निकले कुछ युवकों पर सड़क पर हंगामा करने और एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, विभूति खंड से लेकर हजरतगंज स्थित जन भवन तक आरोपी युवक रैपिडो ऑटो में सवार युवती का पीछा करते हुए उसे परेशान करते रहे। युवती ने अपने साथियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद जन भवन के पास रैपिडो ऑटो को रुकवाया गया।

सूचना मिलते ही रैपिडो ऑटो चालक ने डायल 112 पर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें