Search
Close this search box.

थावे–छपरा कचहरी रेलखंड पर चला सघन टिकट जांच अभियान, 24 बेटिकट यात्री पकड़े गए

वाराणसी । मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में रविवार को थावे–छपरा कचहरी रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छपरा कचहरी, थावे, मशरख, सिवान और जलालपुर स्टेशनों को आधार बनाकर कई यात्री ट्रेनों में किलाबंदी कर सघन जांच की गई।

जांच के दौरान गाड़ी संख्या 75103 छपरा–थावे डेमू, 75105 थावे–नकहा जंगल डेमू, 55036 गोरखपुर–सिवान सवारी गाड़ी तथा 55109 थावे–मशरख–छपरा कचहरी सवारी गाड़ी सहित विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 24 यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से रेलवे ने 12,475 रुपये का जुर्माना वसूल किया।

अभियान का नेतृत्व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विशाल कुमार सिंह, प्रणव प्रभाकर तथा मुख्य टिकट निरीक्षक सईद अख्तर, राजेश सिंह और अमित कुमार ने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के सहयोग से किया। अभियान के दौरान स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट खरीदने के लिए लंबी कतारें भी देखने को मिलीं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने यात्रियों से अपील की कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, रेलवे नियमों का पालन करें तथा ट्रेनों और स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखें।

Leave a Comment

और पढ़ें