Search
Close this search box.

सरधना लूटकांड: हरिद्वार से गिरफ्तार हुई ‘लुटेरी दुल्हन’ ज्योति चौधरी, इंस्टाग्राम एक्टिविटी से पुलिस तक पहुंची

मेरठ । के सरधना क्षेत्र में चर्चित लूटकांड की फरार आरोपी ‘लुटेरी दुल्हन’ ज्योति चौधरी को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शादी के बाद वह अपने पति के साथ हरिद्वार में रह रही थी। इंस्टाग्राम पर उसकी लगातार सक्रियता के चलते तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

ज्योति पर 12 जून को पेटीएम कंपनी के एक टीम लीडर से हुई लूट की घटना में शामिल होने का आरोप है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब ज्योति से पूछताछ कर पूरे गिरोह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें