Search
Close this search box.

मिर्जापुर में ‘नवांकुर संगीत समारोह’ में गूंजी शास्त्रीय संगीत की स्वर-लहरियां

मिर्जापुर । उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ एवं जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘नवांकुर संगीत समारोह’ में नवोदित कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत की विविध विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों और शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में ध्रुपद-धमार, गजल, मोहन वीणा एवं तबला वादन सहित विभिन्न प्रस्तुतियां हुईं। मोहन वीणा की प्रस्तुति विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण रही और बच्चों में भारतीय वाद्य संगीत के प्रति जिज्ञासा बढ़ी।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर नम्रता मिश्रा, संगीत नाटक अकादमी के प्रतिनिधि सौरभ सक्सेना तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दुबे उपस्थित रहे। स्थानीय संयोजक शिवराम शर्मा ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रोफेसर नम्रता मिश्रा ने प्रतिभागी कलाकारों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए चार कलाकारों को 500-500 रुपये और एक कलाकार को 1,100 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।

उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांग अधिकारी दिव्या शुक्ला की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दुबे ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टिंग बसंत कुमार गुप्ता।

Leave a Comment

और पढ़ें