Search
Close this search box.

मुख्य विकास अधिकारी ने किसान दिवस में कृषकों की सुनी समस्याएं, सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण का दिया निर्देश

मीरजापुर । 19 अगस्त 2026- मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन, ऑडिटोरियम में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विकास खण्डों से आये हुए कृषकों के साथ-साथ कृषि, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, विद्युत, सिंचाई सहित कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।उप कृषि निदेशक विकेश कुमार द्वारा किसान दिवस से सम्बन्धित पिछली कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया तथा उपस्थित किसानों की समस्याओं के समाधान के बारे में भी बताया गया।

रतन लाल चौहान, युवा जिला उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, मीरजापुर द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम- बरईपुर से डोमरी सम्पर्क मार्ग जो 4 किमी तक डेढ़ फीट गड्ढा हो गया है और पानी भी भरा है। आम दिन कोई गिर जाता है और दुर्घटना हो जाती है और इसी रास्ते विकास खण्ड जमालपुर भी जाया जाता है और 20 ग्रामसभा इसी रास्ते से आवागमन भी रहता है। उसे तत्काल पीडब्ल्यूडी से बनवाया जाए।

साथ ही बताया गया कि राल्हुपुर से गोपालापुर माइनर में लगी फटकी को हटाया जाए जो गोपालापुर माइनर में पानी जा सके और उसकी सफाई कराई जाए जो बहुत घास नहर में जम गई है यह नहर मूसाखाड़ अन्तर्गत नरायनपुर पम्प कैनाल से है। देवेन्द्र कुमार सिंह, मण्डल प्रभारी, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, लालगंज, मीरजापुर द्वारा बताया गया कि अतरैला हरिजन बस्ती से तिलई मौर्या बस्ती तक दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर तक रास्ता एकदम गड्ढा युक्त हो गया है।

इसको बनवाने का कष्ट करें। कठवार पुल नई बाजार मोड़ से लक्षियापार बरौधा राजवाहा तक 200 मी0 दूरी पक्की सड़क बनवाने की जरूरत है। चर्की कुर्मियान गांव में सौरभ पटेल के घर से गुडियवा सम्पर्क मार्ग तक दूरी लगभग 200 मी0 को काली करने हेतु अनुरोध किया गया है। भोसले बिहारी भाई पटेल द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम सभा खम्हवा जमती, वि0ख0 राजगढ़, चुनार, मीरजापुर व आस पास के ग्राम सभाओं में पशु टीकाकरण, क्लोरीन एवं मच्छर मारक दवाओं का छिड़काव कराने की कृपा करें।

कृषक रामचन्द्र सिंह, कटका माइनर, भभुआर, नरायनपुर जो मूसाखाड़ बांध प्रखण्ड वाराणसी के अन्तर्गत आता है, जिसका एक तरफ का तटबन्ध व पटरी पूरी तरह से खराब हो गया है, जिससे माइनर का पानी ऊपर से बहकर खेतों में चला जाता है तथा आने जाने में परेशानी होती है। जिससे सीमेंट एचयूज पाइप या ईट लाइनिंग जरूरी है महोदय कटका माइनर नरायनपुर पर सीमेंट एचयूज पाइप लगवाने की कृपा करें।

कृषक सुरेश सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि ग्रामसभा देवलासी में सड़क निर्माण हेतु हमीदपुर माइनर स्थित पुलिया के पास विजय यादव के खेत के पास सड़क मार्ग हमीदपुर गांव के लिए जाता है लम्बाई लगभग एक किलोमीटर जिसको लोक निर्माण विभाग को कई बार अवगत कराया गया विभाग द्वारा सर्वे भी किया गया लेकिन अब तक उस पर कोई उचित कार्यवाही नहीं किया गया।

किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, जिला कृषि अधिकारी डाॅ अवधेश यादव, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी भूपेन्द्र पाठक, ए0आर0 कोआपरेटिव, अग्रणी जिला प्रबन्धक व अन्य विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग बसंत कुमार गुप्ता।

Leave a Comment

और पढ़ें