Search
Close this search box.

दिवंगत आरक्षी कन्हैया के परिजनों को एसबीआई पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिला एक करोड़ रुपये का चेक, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने आश्रित माता को सौंपा दावा राशि का चेक

मीरजापुर । पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने दिवंगत आरक्षी कन्हैया के असामयिक एवं दुःखद निधन पर उनके आश्रित परिजन (नॉमिनी-माता) को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत देय दावा राशि के रूप में ₹1 करोड़ का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर पुलिस विभाग ने दिवंगत आरक्षी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभाग अपने दिवंगत कर्मियों के आश्रित परिवारों के साथ सदैव खड़ा है और उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें