Search
Close this search box.

दुद्धी सीएचसी के औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल, आयुष विभाग वर्षों से बंद मिलने पर उठे सवाल

दुद्धी। सोनभद्र जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता समेत भाजपा नेताओं व अधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में बंद पड़े टीकाकरण केंद्र, इमरजेंसी की अव्यवस्था, वार्डों में बिना चादर के बेड और साफ-सफाई की खराब स्थिति देखकर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।

निरीक्षण के दौरान भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार अग्रहरी ने आयुष विभाग की बदहाल स्थिति और कई वर्षों से दवाओं के अभाव में बंद पड़ी सेवाओं का मुद्दा उठाया। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने बाहरी दवा, बाहरी जांच और चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सैकड़ों गांवों के लिए महत्वपूर्ण इस अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को तत्काल दूर किया जाना चाहिए।

चेयरमैन कमलेश मोहन ने चिकित्सकों व स्टाफ की कमी दूर करने, जबकि भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने अल्ट्रासाउंड समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। प्रभारी मंत्री ने व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम रवि पासवान, सीओ दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें