वाराणसी। लोकप्रिय मोटिवेशनल सीरीज़ ‘रिश्ते ही पूंजी हैं’ के एपिसोड-2 का प्रीमियर शो शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम रात 9:45 बजे से 10:45 बजे तक होटल सेलिब्रेंट, रथयात्रा-महमूरगंज रोड में होगा।
जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के संस्थापक एवं मोटिवेशनल स्पीकर संजीव अग्रवाल ने बताया कि यह महज 9 मिनट का प्रेरणादायक एपिसोड है, जिसका उद्देश्य आज के दौर में कमजोर पड़ते रिश्तों को नई सोच देना तथा युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करना है। कार्यक्रम का सानिध्य सूरज सिंह करेंगे।
संजीव अग्रवाल ने कहा कि रिश्ते केवल खुशियों के समय साथ रहने का नाम नहीं, बल्कि कठिन दौर में भी एक-दूसरे का हाथ थामे रखने का भाव हैं। उन्होंने कहा कि एक कप कॉफी, दो बातें और सच्ची मुस्कान में रिश्तों की असली गर्माहट छिपी होती है। अरविन्द जैन ने बताया कि सीटें सीमित हैं, इसलिए इच्छुक लोग सपरिवार समय से पहुंचकर अपना स्थान सुनिश्चित करें।






