गाजीपुर । जनपद के मजदूर संघ का 71वां स्थापना दिवस गुरुवार को गाजीपुर रोडवेज स्थित सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की स्थापना के उद्देश्य और राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने बताया कि 23 जुलाई 1955 को श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी ने भोपाल में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की थी, जो आज देश का एक सशक्त श्रमिक संगठन बन चुका है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वाल्मीकि शर्मा, जिला मंत्री दीपक राय, संरक्षक यू.पी. राय, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र राय, कार्यवाहक अध्यक्ष मईम खान, उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, नंदलाल यादव, विजय कृष्ण, रानू अग्रवाल, प्रमिला, संयुक्त मंत्री अजीत पाल, प्रचार मंत्री छाया राय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।











