बलिया । जनपद के बांसडीह थाना क्षेत्र के शहपुरवा गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। खेत में टूटकर गिरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता जनार्दन यादव और उनके बेटे जितेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि तार गिरने की सूचना पहले ही विभाग को दी गई थी, लेकिन समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई।
सूचना पर स्थानीय भाजपा विधायक केतकी सिंह मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गईं। विधायक ने बिजली विभाग के एक्सईएन को जमकर फटकार लगाई और उन्हें घटनास्थल पर ले जाकर जर्जर तार की स्थिति दिखाई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ एफआईआर और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की। अधीक्षण अभियंता प्रवीण वर्मा ने दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।






