बलिया । जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
घर पर दबिश देकर की गिरफ्तारी
रेवती थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दोनों वारंटियों के घर पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपितों को वारंट की जानकारी दी गई और थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद दोनों को न्यायालय बलिया के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान रुदल यादव (40 वर्ष) पुत्र शिवदत्त यादव तथा तुफानी यादव (30 वर्ष) पुत्र टहल यादव, दोनों निवासी ग्राम लमुही, थाना रेवती, जनपद बलिया के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव, कांस्टेबल प्रवेश यादव और रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के त्वरित निष्पादन तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।







