समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने अयोध्या फायरिंग मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा वर्षों तक यह प्रचार करती रही कि अयोध्या में फायरिंग का आदेश तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने दिया था। जबकि अब केंद्र सरकार के एक मंत्री ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि फायरिंग का आदेश मंत्री नहीं, बल्कि मजिस्ट्रेट देता है।
अवलेश सिंह ने सवाल उठाया कि यदि आदेश मजिस्ट्रेट देता है, तो वर्षों तक मुलायम सिंह यादव पर आरोप किस आधार पर लगाए गए। उन्होंने भाजपा से इस कथित भ्रामक प्रचार के लिए देश और संसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। यह बयान समाजवादी पार्टी की ओर से जारी राजनीतिक प्रतिक्रिया है।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।







