Search
Close this search box.

राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी ‘कंटूर्स ऑफ इमेजिनेशन’ का गरिमामय समापन, देशभर के कलाकारों की रचनाओं ने बटोरी सराहना

वाराणसी । ललित कला काशी समकालीन दृश्य कला समुदाय द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी “कंटूर्स ऑफ इमेजिनेशन – ओपन कॉल एग्ज़ीबिशन” का राम छतपर शिल्प न्यास स्थित ईशी गैलरी, सामने घाट में गरिमामय समापन हुआ। प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न राज्यों से चयनित उभरते समकालीन कलाकारों की उत्कृष्ट कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं, जिन्हें कला प्रेमियों, विद्यार्थियों और दर्शकों ने खूब सराहा।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य युवा कलाकारों को अपनी सृजनात्मक सोच, समकालीन दृष्टि और विविध कलाभाषा को प्रस्तुत करने का साझा मंच उपलब्ध कराना तथा कला और समाज के बीच रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देना रहा। प्रदर्शनी का क्यूरेशन सुश्री अनन्या अग्रवाल और श्री मनीष सिंह ने किया। आयोजन में इन्द्रपाल, प्रिया शर्मा, सुधा निषाद, अंजलि मौर्य, अदिति सिंह, किशन सिंह चौहान और चंदन सिंह सहित पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रदर्शनी में देशभर के 25 से अधिक कलाकारों की चित्रकृतियाँ प्रदर्शित की गईं। समापन अवसर पर ललित कला काशी ने सभी चयनित कलाकारों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन भारतीय समकालीन कला की विविधता, नवाचार और सृजनात्मक ऊर्जा को नई पहचान देगा।

यह प्रदर्शनी चित्रांकन फाइन आर्ट स्टडी सोसाइटी, लव रुद्र ललित कला फाउंडेशन ऑफ इंडिया तथा मंदाकिनी आर्ट स्टूडियो, चित्रकूट के सहयोग से आयोजित की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें