बलिया । जनपद के थाना रेवती पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन रेवती के पास से दतहाँ निवासी 22 वर्षीय अरुण साह पुत्र वीर बहादुर साह को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध पहले से दर्ज मुकदमा संख्या 73/2026 में प्रारंभिक धाराओं के साथ विवेचना के दौरान भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)M तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 भी बढ़ाई गई।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुलजीत, आरक्षी अर्जुन यादव, करन यादव तथा महिला आरक्षी रीता पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।






