Search
Close this search box.

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

बलिया । थाना पकड़ी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नाजायज चाकू बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम के उपनिरीक्षक मुकेश यादव ने मुखबिर की सूचना पर एकभीटिया चौराहे से धड़सरा निवासी 27 वर्षीय राजू चौहान पुत्र फतेबहादुर चौहान को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना पकड़ी में दर्ज मुकदमा संख्या 65/2026 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत वांछित था।

गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मुकेश यादव, हेड कांस्टेबल योगेन्द्र यादव तथा कांस्टेबल राहुल यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें