गाजीपुर । जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के ग्राम केलही स्थित सद्गुरु सीता दास आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, आस्था और भक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरु पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
आश्रम के महंत बाल योगी बिहारी दास ने अपने प्रेरणादायक प्रवचन में गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु ही मनुष्य को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान और सत्य के मार्ग पर ले जाते हैं। उन्होंने कहा, “सात दीप नौ खंड में गुरु से बड़ा न कोय, करता जो न कर सके, गुरु कहे सो होय।” उनके प्रवचन से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में संत सेवक विश्वनाथ, मास्टर रामबचन, बीरबल, पलकू, मंगला, देवनंदन, लक्षिराम, विनोद, दुर्ग, विजय, राजकुमार तथा ग्राम प्रधान रतनलाल खरवार सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। शाम को आयोजित भजन संध्या में विनोद दास विश्वकर्मा, स्नही, पारस राम, आशीष, सरवन राम, अवतार, रणधीर, रंजीत, गिरधर और धर्मेन्द्र ने गुरु महिमा से जुड़े भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर पूरे आश्रम परिसर को भक्तिमय बना दिया।
रिपोर्टिंग मरदह धमेंद्र कुमार।






