Search
Close this search box.

बलिया में छात्रा से कथित अश्लील हरकत के आरोप में सहायक अध्यापक निलंबित, विभागीय जांच शुरू

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में छात्रा के साथ कथित अभद्र एवं अश्लील व्यवहार के आरोप में एक सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामला पंदह शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय डाकिनगंज का है। छात्रा की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए आरोपी शिक्षक अक्षय लाल यादव के खिलाफ यह कार्रवाई की।

बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी का माहौल है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच जारी है।बाइट: मनीष कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), बलिया।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें