वाराणसी । जनपद के लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा केशरीपुर में ग्राम प्रधान आशा पटेल के पति एवं कार्यवाहक अभय कुमार पटेल के नेतृत्व में विभिन्न विकास कार्य कराए जाने का दावा किया गया है। क्षेत्र में सड़क, खड़ंजा, नाली-नाला निर्माण तथा सीवर पाइपलाइन बिछाने जैसे कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

इसके साथ ही पात्र गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
ग्राम पंचायत में नियमित साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती कर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में केशरीपुर स्थित साईं एकेडमी स्कूल के पास लंबे समय से जमा कूड़े के ढेर को हटवाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया है।
अभय कुमार पटेल ने कहा कि गांव के समग्र विकास और स्वच्छ वातावरण के लिए पंचायत लगातार कार्य कर रही है तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।






