बलिया। जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मनियर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 17,999 रुपये बताई गई है।
CEIR पोर्टल से मिली सफलता
पुलिस के अनुसार मोबाइल स्वामी ने अपना फोन गुम होने के बाद CEIR पोर्टल पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाना मनियर पुलिस ने पोर्टल पर तकनीकी जांच और आवश्यक कार्रवाई करते हुए 30 जुलाई 2026 को मोबाइल को बरामद कर लिया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मोबाइल उसके मालिक को सौंप दिया गया।
पुलिस टीम की सराहना
अपना मोबाइल वापस मिलने पर स्वामी ने मनियर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की प्रशंसा की। इस सफलता में उपनिरीक्षक धनंजय सिंह, कांस्टेबल मनोज प्रजापति (सीसीटीएनएस) तथा कांस्टेबल अम्बुज शाहू की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे शीघ्र बरामदगी संभव हो सके।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।






