Search
Close this search box.

देव दीपावली पर तीन हजार नावों पर सवार हुए डेढ़ लाख सैलानी, घाटों की अनुपम छटा देख हुए भाव विभोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: देव दीपावली पर काशी में नावों, बजड़ों और क्रूज की खूब डिमांड रही। तीन हजार नावों पर सवार होकर डेढ़ लाख से अधिक सैलानियों ने दीपों की रोशनी से जगमग गंगा तट का दीदार किया। नाव संचालन के लिए बाहर से नाविक बुलाने पड़े।

छह हजार नाविकों ने पर्यटकों को तीन घंटे तक गंगा की सैर कराई। क्रूज और नावें अगले दो दिनों के लिए बुक हैं। नावों की बुकिंग करने वाले सैलानी दोपहर में ही घाटों पर पहुंचने लगे। समय रहते ही नावों पर सवार हो गए। शाम ढलते ही गंगा का किनारा दीपों की आभा से आलोकित हो उठा।

देव दीपावली के अवसर पर पर्यटकों की डिमांड पूरी करने के लिए बाहर से नाविकों को बुलाना पड़ा। रिश्तेदारी व परिचितों में से कुशल नौका संचालकों को काशी बुलाया गया। मां गंगा निषादराज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांझी ने कहा कि देव दीपावली काशी का महाउत्सव है। इसे सकुशल संपन्न कराने में नाविक समाज तत्पर रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें