वाराणसी: काशी में देव दीपावली के पर्व पर नमो घाट का उद्घाटन करने के उपरांत देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों से मुलाकात की। इसी दौरान डमरू दल के युवाओं से भी उन्होंने मुलाकात कर उनकी हौसलाफजाई की।
वहीं स्वयं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डमरू बजाकर देव दीपावली महोत्सव के उल्लास में शामिल हुए। बता दें कि डमरू को देवाधिदेव महादेव का प्रिय वाद्य यंत्र माना जाता है।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।